फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया पुस्तक, खेल का सामान खरीदने पर तीन हेडमास्टरों पर गिरी गाज

विज्ञापन
teacher
विज्ञापन
लक्ष्मणपुर विकासखंड के प्राथमिक और मिडिल स्कूल पूरनपुर खजूर और प्राथमिक विद्यालय जमालपुर में घटिया क्वालिटी पुस्तक और खेल का सामान खरीदने पर तीन हेडमास्टरों पर बीएसए की गाज गिरी है। बीएसए ने चार अध्यापकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए तीन हेडमास्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन

गुरुवार को बीएसए अशोक कुमार सिंह ने लक्ष्मणपुर विकासखंड के प्राइमरी और मिडिल स्कूल पूरनपुर खजूर का औचक निरीक्षण किया। प्राइमरी और मिडिल स्कूल में पुस्तकालय के लिए निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने और खेल का सामान घटिया क्वालिटी खरीदने पर प्राथमिक विद्यालय प्राइमरी विद्यालय के हेडमास्टर राजबहादुर मौर्य, मिडिल स्कूल के हेडमास्टर हामिद अली और प्राइमरी स्कूल जमालपुर के हेडमास्टर कमलाकर पांडेय पर अनियमितता मिलने पर बीएसए ने वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।
इधर, मिडिल स्कूल से गायब मिले सहायक अध्यापक मुख्तार खां के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। बीएसए ने बताया कि इन शिक्षकों ने मनमानी करते हुए विभाग के मानक के विपरीत पुस्तकें खरीदी और खेलकूद का सामान बगैर किसी रसीद का खरीदा। इसलिए दोषी हेडमास्टरों पर एफाआईआर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्राइमरी को 5, मिडिल को मिले थे 10 हजार रुपये
पुस्तकालय की किताब खरीदने के लिए प्राइमरी स्कूलों को 5-5 हजार रुपया और मिडिल स्कूलों को 10-10 हजार रुपये भेजे गए थे। वहीं खेल का सामान खरीदने के लिए प्राइमरी स्कूलों को 5-5 हजार और मिडिल स्कूलों को 10-10 हजार रुपये भेजे गए थे। मगर हेडमास्टरों ने कमीशनबाजी के चक्कर में निजी प्रकाशकों की किताब खरीदने के साथ ही खेल के सामान भी घटिया किस्म के खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें