फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड शो के रूट में हर वर्ग पर नजर

Sat, 10 Sep 2016 01:34 AM IST
टीम डिजिटल इलाहाबाद
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 राहुल गांधी के रोड शो का रूट तय करने में कांग्रेसियों को काफी माथापच्ची करनी पड़ी। रूट इस तरह से निर्धारित किया गया कि हर वर्ग को साधा जा सके। विशेषकर भाजपा के परंपरागत वोटरों और मुस्लिमों तक पहुंचने के लिए रूट पर काफी मंथन किया गया। शुक्रवार को एआईसीसी के सचिव जुबैर खान ने संभावित रूट का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

राहुल के रोड शो का रूट इस तरह से तैयार किया गया है कि वह शहर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा। शहर उत्तरी से रोड शो की शुरुआत होगी और शहर दक्षिणी होते ही शहर पश्चिमी के रास्ते रोड शो कौशाम्बी पहुंचेगा। शहर उत्तरी में ब्राह्मण वोटरों की संख्या काफी अधिक है। रोड शो मुट्ठीगंज भी जाएगा, जहां भाजपा के परंपरागत वैश्य वोटों की अधिकता है। पहले रोड शो को मुट्ठीगंज से होते हुए बैरहना के रास्ते झूंसी की तरह ले जाने की योजना थी।

लेकिन इसमें मुस्लिम वोटर छूट रहे थे, सो रूट में परिवर्तन किया गया। तय हुआ कि रोड शो को नखासकोहना, शाहगंज, खुल्दाबाद की ओर से ले जाया जाएगा। इसके बाद सुलेमसराय, बम्हरौली होते हुए कौशाम्बी में रोड शो प्रवेश करेगा। इसे रूट पर जाने से जिले में तकरीबन 70 फीसदी मुस्लिम आबादी कवर हो जाएगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय का कहना है कि रूट हर वर्ग और क्षेत्र को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है ताकि सभी तक कांग्रेस का संदेश पहुंच सके। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एआईसीसी सचिव जुबैर अहमद के साथ जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, शहर अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, पार्टी नेता फुजैल हाशमी, तस्लीम उद्दीन, अजय श्रीवास्तव, परवेज अंसारी, शैलेंद्र त्रिपाठी आदि ने संभावित रूट का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें