फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यता अभियान में भाजपा ने झोंकी ताकत

Fri, 19 Dec 2014 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
‘चलो बूथ की ओर’ अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपाइयों ने जगह-जगह सदस्यता कैम्प लगाया। कैंप पर बैठकर पार्टी नेताओं ने आने वाले लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों व पार्टी नेताओं से अभियान को और धार देने पर जोर दिया। बीएन मेहता संस्कृत महाविद्यालय के सामने भाजपा नेता व नगर पालिकाध्यक्ष हरिप्रताप सिंह के नेतृत्व में कैम्प लगाया गया। इसी तरह शहर के अन्य बूथों पर भी भाजपा का सदस्यता अभियान कैंप लगाया। सदस्यता प्रमुख धीरज ओझा और जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी अभियान की सार्थकता की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन


 जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी की नीतियों से जनमानस में भाजपा के प्रति ललक बढ़ी है। यही वजह है कि लोग सदस्यता के लिए कैंपों में चल कर आ रहे हैं। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रमा मिश्र के नेतृत्व में भी कैंप लगाया गया। उन्होंने दावा किया कि उनके जरिये लगाए गए कैंपों में 500 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। उड़ैयाडीह प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्व विधायक और भाजपा नेता मोती सिंह ने रानी सूर्य किशोरी देवी इंटर कॉलेज उड़ैयाडीह में सदस्यता कैंप लगाया। इस कैंप में करीब 400 लोगों को सदस्य बनाया गया। कैंप में जिला पंचायत सदस्य पंकज सिंह, विनोद पांडेय, वीरेन्द्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें