जिले के 124 मतदेय स्थलों पर रविवार को शांतिपूर्वक उपचुनाव संपन्न हो गया। किसी भी मतदेय स्थल से अप्रिय समाचार नहीं मिले हैं । सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक हुए मतदान में 216 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले गए। जिले के 13 विकास खंडों में हुए उपचुनाव में 52.89 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के 216 ग्राम पंचायत सदस्यों और मानधाता के पूरेसुखदेव में बीडीसी सदस्य के एक पद के लिए रविवार को वोट डाले गए। 13 विकास खंडों के 124 मतदेय स्थलों पर शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए व्यापक संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। एडीएम, सीआरओ और सभी एसडीएम दिनभर भागदौड़ करते रहे। बाबागंज, संडवाचंद्रिका, विहार और कुंडा ब्लाकों को छोड़कर सभी ब्लाकों के 124 मतदेय स्थलों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ।