फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव का बिगुल बजा

Mon, 18 Jan 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के 17 ब्लाकों के प्रमुखों के लिए चुनाव का बिगुल बज गया है। 5 फरवरी को नामांकन और 7 को मतदान होगा। उसी दिन परिणाम भी आ जाएगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही अधिकारियों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को ब्लाक प्रमुख चुनाव का एलान किया। आयोग के मुताबिक 5 फरवरी को ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर 3 बजे तक नामांकन पत्र संबंधित ब्लाक में जमा कर सकेंगे।

 उसी दिन नामांकन पत्रों की तीन बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक जांच होगी। 6 फरवरी को नामांकन करने वाले प्रत्याशी 11 बजे से लेकर तीन बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। 7 फरवरी को ब्लाक परिसर में बने मतदानस्थल पर निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में चुनाव कराया जाएगा। जहां क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तीन बजे मतदान समाप्त होते ही मतों की गणना होगी। आयोग का निर्देश है कि बिना किसी कारणों के परिणाम घोषित करने में विलंब न किया जाए। इस दौरान अवकाश के दिन भी चुनाव से संबंधित कार्यालय पूर्व की तरह खोले जाएं। अपर जिलाधिकारी पुनीत शुक्ला ने बताया कि आयोग के आदेश का पालन कराते हुए चुनाव से संबंधित कार्यक्रम की तैयारी प्रारंभ करा दी गई है।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को आयोग ने खर्च करने की सीमा भी तय कर दी है। आयोग ने ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को दो लाख रुपये तक खर्च करने की छूट दी है। अब इसका पालन किस हद तक होता है, यह तो सभी जानते हैं।

पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने बताया कि ब्लाक प्रमुख चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना होगा कि किसी भी बीडीसी सदस्य के साथ जोर जबरजस्ती नहीं की जाएगी। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आयोग के आदेशों को पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहेंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्य किसी तरह की शिकायत करते हैं तो उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


ब्लाकों के आरक्षण की दशा
मानधाता                                अनारक्षित
आसपुर देवसरा                            महिला
सदर                                    अनुसूचित जाति
बाबागंज                                 महिला
कालाकांकर                             अनारक्षित
संडवा चंद्रिका                          अनुसूचित जाति
लक्ष्मणपुर                           अन्य पिछड़ा वर्ग  महिला
लालगंज                               अनारक्षित
रामपुर संग्रामगढ़                     अन्य पिछड़ा वर्ग
सांगीपुर                             अनारक्षित
बिहार                                अन्य पिछड़ा वर्ग
गौरा                                अनारक्षित
मंगरौरा                             अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
पट्टी                             अनारक्षित
बाबा बेलखरनाथ धाम              अनुसूचित जाति महिला
शिवगढ़                           अनुसूचित जाति महिला
कुंडा                              अनारक्षित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें