फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था के बीच रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Wed, 22 Feb 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
news
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर कटरामेदनीगंज स्थित एटीएल मैदान से अव्यवस्था और अफरातफरी के बीच बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। हर कदम पर कर्मियों को बदइंतजामी का सामना करना पड़ा। सीडीओ के बार-बार मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी देने के बाद भी कर्मचारी समय से नहीं पहुंचे। देर शाम तक पोलिंग पार्टियों को भेजने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन


एटीएल मैदान में विधानसभावार ईवीएम वितरण के लिए पंडाल लगाया गया था। एक पंडाल से ईवीएम लेने के बाद कर्मचारियों को स्टेशनरी के लिए दूसरे पंडाल जाना पड़ता था। सुबह आठ बजे के बाद कर्मचारियों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हुआ, मगर पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का सिलसिला तीन बजे के बाद ही प्रारंभ हुआ। वाहनों की संख्या कम होने कारण देरशाम तक पोलिंग पार्टियों के  रवाना होने का सिलसिला चलता रहा। बदइंतजामी का आलम यह रहा कि ईवीएम की पेटी पर चस्पा पर्ची व मशीन पर लिखे नम्बर में काफी फर्क रहा। इससे कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों को एटीएल पहुंचने के लिए वाहन की व्यवस्था नहीं की गई थी।  इससे कर्मचारी प्राइवेट वाहनों का सहारा लेने को मजबूर हुए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें