फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को वनवास भेज हथिया ली राजगद्दी

Wed, 22 Feb 2017 12:01 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
manoj tiwari
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को कोंहड़ौर में आयोजित चुनावी जनसभा में भाजपा की सरकार बनने पर सूबे की तस्वीर बदलने का वादा किया। विपक्षियों पर हमला बोलते हुए उनको विकास रोकने वाला बताया। सपा के पारिवारिक झगड़े पर तंज कसते हुए उन्होंने सीएम अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राजगद्दी की खातिर अपने पिता मुलायम सिंह यादव को वनवास भेज दिया। बसपा सुप्रीमो मायावती को दौलत की बेटी कहा। एक कमरे से एक सौ पांच करोड़ मिले हैं। अभी न जाने कितने करोड़ उन्होंने       दबाकर रखे हैं। अगर यही पैसा वह दलितों को बांट देती तो क्या हो जाता। कांग्रेस पर भी उन्होंने तीखे हमले किए।
विज्ञापन



संडवा चंद्रिका में चंद्रिकन देवी बाग में अद-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद हेलीकाप्टर से कोंहड़ौर के रंगनाथ द्विवेदी इंटर कॉलेज में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सूबे में भाजपा सरकार बनती है तो किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा। उनको गन्ने का वास्तविक मूल्य मिलेगा। बिजली और पानी की बदहाली से निजात मिलेगी। अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन मिलेगा। भीड़ को लुभाने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। बोले कि अगर किसानों और मजदूरों बेहतरी के लिए अगर किसी सरकार ने योजना चलाई तो वह है मोदी की सरकार। प्रदेश की खस्ताहालत के लिए सपा, बसपा और कांग्रेस जिम्मेदार है। सभी ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटा है। सपा सरकार पर हमला बोलते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि लूटखसोट की पार्टी में ये तो होना ही था। राजगद्दी के लालच में एक पुत्र ने पिता को ही वनवास का रास्ता दिखा दिया।

छापेमारी में बसपा सुप्रीमो मायावती और उनके भाई के घर से करोड़ों रुपये मिले। इन रुपयों से वह दलितों का भला कर सकती थीं जो नहीं किया। कांग्रेस भी स्वार्थ की राजनीति कर रही है। अपना खोया हुआ जनाधार पाने के लिये उसने सपा से हाथ मिलाया है। उन्होंने कहा कि लोग ऐसी पार्टियों और उसके लोगों से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ में अद और भाजपा का गठबंधन हुआ है। प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इसके पूर्व चंद्रिकन देवी धाम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सीएम अखिलेश यादव पर हमला बोला, कहा कि उन्हें मालूम होना चाहिए कि जिस गधे की वह खिल्ली उड़ा रहे हैं वही मां शीतला की सवारी है। इस पर गीत गाकर उन्होंने लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान नपा अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह, संगमलाल गुप्ता, अवधेश मिश्रा, ओमप्रकाश त्रिपाठी, रामअकबाल सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें