फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

406 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा

Sun, 01 May 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
exam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रविवार को पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में 406 अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए। शहर के 15 केंद्रों पर हुई परीक्षा में कुल 7247 परीक्षार्थी शामिल हुए। 7653 परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिले के राजकीय और निजी पालीटेक्निक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिये रविवार को जिले 15 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा को दो जोन में बांटा गया था। पहले जोन में राजकीय पॉलीटेक्निक चिलबिला, श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्रीराम बालिका इंटर कॉलेज, सुखराजी, मॉडर्न इंटर कॉलेज, संत एंथोनी, मथुरा प्रसाद चिलबिला, पीजी कॉलेज, एमडीपीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। पहले पॉली की परीक्षा सुबह आठ से ग्यारह और दूसरी पॉली की ढाई से साढ़े पांच बजे के बीच हुई। राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज के प्रिसिंपल एसके वर्मा ने बताया कि परीक्षा सकुशल ढंग से संपन्न हो गई। कहीं पर किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। कुल 7247 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। सेंटरों पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। परीक्षार्थी के अलावा किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें