फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस यात्रियों को हो रही दिक्कतें

Sun, 01 May 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
रोडवेज बसों की हालत खराब है। खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं। तमाम बसों में फर्स्ट एड बॉक्स और फायर किट नहीं रखा गया है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जान हथेली पर रखकर सफर करना पड़ रहा है। प्रतापगढ़ डिपो में 52 बसें संचालित हो रही हैं। ज्यादातर बसों के पहियों के कई नट- बोल्ट ही गायब हैं। चलती बस के चक्के कब और कहां निकल जाएं, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं कई बसें ऐसी भी हैं जो चलते-चलते बीच मार्ग पर बंद हो जाती हैं। ऐसे में यात्रियों को धक्का देना पड़ता है। कई बसों के टॉयर खराब हो चुके हैं। खिड़कियों के शीश टूट गए हैं। इससे चलती बसों में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आरोप है कि समस्या से अवगत कराने के बाद भी बसों की मरम्मत करवाने के लिए कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। सफर के दौरान यात्रियों को मामूली चोट लग जाती है तो उसे अस्पताल का चक्कर काटना पड़ता है। किसी भी बस में इन दिनों फर्स्ट एक बॉक्स नहीं रखा गया है। आग को बुझाने के लिए ज्यादातर बसों में किट नहीं है। यात्रियों को जान हथेली पर रखकर सफर करना पड़ रहा है। एआरएम रवीन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि बसों की मरम्मत करवाने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। फर्स्ट एड बॉक्स की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें