फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सिपाही ने भाइयों को पीटा, व्यापारियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा गुलाब सिंह बाजार में दुकानदार भाइयों को पीटने का आरोप सिपाही पर है। पुलिस ने भाइयों का शांतिभंग में चालान भी किया है। आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कटरा गुलाब सिंह के समीप चुंगी चौराहे पर मुन्ना गुप्ता के बेटे आलोक और आदित्य चाट का ठेला लगाते हैं। रक्षाबंधन के दिन उसकी दुकान पर चाट लेकर बाइक सवार दो युवक कुछ दूर पर शराब पी रहे थे। इस दौरान पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही ने युवकों को हटने के लिए कहा। युवक सिपाही से अभद्रता करते हुए भाग गए।
आरोप है कि इस बात से गुस्साए सिपाही ने दुकानदार भाइयों को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस की अभद्रता का दोनों ने वीडियो बना लिया। सिपाही ने साथी पुलिस कर्मियों को बुलाकर दोनों को हिरासत में लेकर चौकी पहुंचा। पुलिस की हरकत से नाराज व्यापार मंडल अध्यक्ष डाॅ. अमर बहादुर सिंह, इंद्रेश प्रताप सिंह, दीपक जायसवाल सहित दूसरे व्यापारी जेठवारा थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों भाइयों का चालान कर दिया। आक्रोशित व्यापारियों ने कटरागुलाबसिंह बाजार में एकत्र होकर प्रदर्शन करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें