आवेदन करने वाले शिक्षकों को पांच मिनट का अपलोड करना होगा वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। बेसिक और माध्यमिक विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राज्य स्तर पर सम्मानित करने के लिए शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया है। शिक्षक छह सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष शिक्षकों को पांच मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा। जिसमें उन्हें अपनी दावेदारी को सिद्ध करना होगा।
बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा परिषद के राजकीय, मान्यता प्राप्त, स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए छह से 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करेंगे। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि 26 सितंबर से 15 अक्तूबर तक जिला स्तरीय समिति आवेदन का परीक्षण कर मंडलीय समिति को भेजेगी। 16 से 30 अक्तूबर तक मंडलीय समिति परीक्षण कर निदेशालय को प्रस्ताव भेजेगी। 30 नवंबर तक राज्य स्तरीय समिति अंतिम रूप से शिक्षकों का चयन करेगी। एक दिसंबर के बाद शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। आवेदक माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट http://school.upmsp.edu.in पर विस्तृत जानकारी कर सकते हैं।