कटरागुलाबसिंह के जदवापुर सराय देवराय में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
पुलिस बेखबर, एक ही रात चार थाना क्षेत्र में चोरों का उत्पात
नवाबगंज, रानीगंज, जेठवारा व कंधई थाना क्षेत्र में मकान, दुकान व ट्रैक्टर समेट ले गए चोर
फोटो 13
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। पूरी रात क्षेत्र में गश्त कर कानून- व्यवस्था में बेहतर सुधार का दावा करने वाली पुलिस चोरी की घटनाओं से बेखबर है। शनिवार की रात चोरों ने नगर कोतवाली, नवाबगंज, रानीगंज कोतवाली, जेठवारा व कंधई थाना क्षेत्र के अलग- अलग स्थानों से ट्रैक्टर, दुकान व मकान से हजारों का सामान व नकदी समेट ले गए। परियावां प्रतिनिधि के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर धनापुर गांव के पास रहने वाले शिवमंगल मौर्य के दरवाजे के पास से शनिवार रात चोर ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। वहीं, बीरापुर प्रतिनिधि के अनुसार रानीगंज कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर गांव में रहने वाले आशुतोष मिश्र के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए का सामान, 30 बोरी सीमेंट, मोटर व 10 हजार नकदी समेट लिए। किशनुगंज प्रतिनिधि के अनुसार कंधई थाना क्षेत्र के किशुनगंज बाजार में नियाज की मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान काउंटर से सात हजार रुपए नकदी समेट ली। इसके पहले भी पीड़ित की दुकान में दो वर्ष पहले चोरों ने सेंध लगाकर हजारों का सामान समेटा था। जेठवारा प्रतिनिधि के अनुसार सराय देवराय गांव के रहने विधायक रानीगंज के पूर्व मीडिया प्रभारी सूरज मिश्रा के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान समेट ले गए।