फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मजदूरों को उठा लाई पुलिस, मिठाई देकर छोड़ा

Fri, 10 Nov 2023 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादित जमीन पर पक्के मकान का निर्माण कर रहे राजमिस्त्री व मजदूर को पुलिस पकड़कर थाने ले गई। धनतेरस पर्व पर मिठाई देकर मजदूरों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव निवासी राजपति शर्मा के परिवार का त्रिभुवन शर्मा से जमीन का विवाद चल रहा है। उसी विवादित जमीन पर स्थगन आदेश भी है, स्थगन आदेश के बाद भी दूसरा पक्ष मकान बनवा रहा था। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक चंद्रबली सिंह ने देखा कि पहलमापुर निवासी शैलेश कुमार, बैजलपुर के राम प्रसाद व नानक चंद मकान बना रहे थे। पुलिस उन्हें थाने उठा लाई। यह बात थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को पता चली तो धनतेरस के उपलक्ष्य में महिला कांस्टेबल पारुल व शोभा यादव को निर्देश दिया कि सभी पकड़े गए मजदूरों को मिठाइयां देकर छोड़ दिया जाए। साथ ही हिदायत दी गई विवादित जगह पर काम न किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें