फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों के अधिकारों को उनकी चौखट पर पहुंचाएगी कांग्रेस : मुकुंद तिवारी

Fri, 10 Nov 2023 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मोहनगंज के यादवपुर दलित बस्ती में आयोजित कांग्रेस की बैठक में बोलते मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव
विज्ञापन
मोहनगंज के यादवपुर में शुक्रवार को दलित संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस महासचिव मुकुंद तिवारी को महज 20 से 25 लोगों के बीच ही अपनी बातें रखनी पड़ीं। कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों की भीड़ जुटाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। क्षेत्र के दलितों को मांग पत्र भरवाने के लिए बुलाया गया था। इसके बावजूद भीड़ जमा नहीं हो पाई। प्रदेश महासचिव ने कहा कांग्रेस का शासन आने पर दलितों का अधिकार उनकी चौखट तक पहुंचाया जाएगा। दलितों का सम्मान कांग्रेस शासन में ही होता है। प्रदेश सचिव रणजीत सिंह सलूजा ने कहा दलितों के मान व सम्मान की लड़ाई कांग्रेस ही लड़ती है। इस मौके पर सेवा दल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ल, वेदांत तिवारी, श्यामकली सरोज, पूर्व प्रधान राम अवध गौतम, गीता देवी, रामकली, मनीषा देवी, मिथुन सरोज, कुंता देवी, राम बहादुर, अंजना कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें