फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अवैध कब्जा रोकने गई पुलिस टीम पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
देल्हूपुर थाना क्षेत्र के नौबस्ता में शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अवैध कब्जा रोकने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। अराजकतत्वों ने सिपाही का मोबाइल भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावरों को पुलिस देल्हूपुर थाने ले आई।
विज्ञापन

नौबस्ता निवासी धर्मेंद्रमणि मिश्र ने शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना दी कि उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने की नियत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सूचना पर शनिदेव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। निर्माण कार्य रोकने पर विपक्षियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। वीडियो बना रहे सिपाही का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया।
पुलिस टीम पर पथराव से अफरा-तफरी का माहौल बना गया। घटना की जानकारी पर देल्हूपुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। लाठी पटककर लोगों को दूर भगाया। पथराव करने वाले कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने आई। हमलावरों से पुलिस की पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस घटना के संबंध में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें