फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गांव में पुलिस टीम पर कुल्हाड़ी और लाठी से हमला, दो सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों का सत्यापन करने पहुंची पुलिस टीम पर रविवार की रात करीब दस बजे भैंसना के ग्रामीणों ने कुल्हाड़ी और लाठी से हमला कर दिया। हमले में घायल दो सिपाही जान बचाकर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची सांगीपुर थाने की फोर्स ने मोर्चा संभालते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के भैंसना गांव में रविवार की रात करीब नौ बजे बीट सिपाही अनंत मिश्रा और श्रवण कुमार गोकशी के संदिग्ध आरोपी सलमान का यक्ष एप पर सत्यापन करने पहुंचे। सत्यापन के दौरान सलमान और उसके परिजनों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग कुल्हाड़ी और डंडा लेकर सिपाहियों पर टूट पड़े।
विज्ञापन

हमलावरों ने सिपाही अनंत मिश्रा के सिर और हाथ पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। लहूलुहान सिपाही जमीन पर गिर पड़ा। श्रवण को भी हमलावरों ने लाठी, डंडे से पीटकर घायल कर दिया। किसी तरह जान बचाकर दोनों मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची सांगीपुर थाने की फोर्स भैंसना गांव पहुंची। घायल सिपाहियों को सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया।
पुलिस की सख्ती से हमलावर भाग निकले। मौके से पुलिस ने खलूल की पत्नी अख्तरून निशा को गिरफ्तार कर लिया। महिला की निशानदेही पर पुलिस ने हमले में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद किया है। पुलिस ने आठ नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें