Police taught a lesson to arbitrary people
- फोटो : PRATAPGARH
लाकडाउन के दौरान मनमानी करने वालों को पुलिस ने सबक सिखाया। किसी की उठक-बैठक कराई तो किसी को दौड़ लगवा दिया। पुलिस ने जांच के दौरान 34 बाइक व 4 कारों को ईचालान कर दिया। तीन बाइकों को सीज भी किया। पुलिस सख्ती से लाकडाउन का पालन कराने में जुटी रही।
कोरोना महामारी को रोकने के लिए लाकडाउन लागू है। इस दौरान लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। सोमवार को आवश्यक सामग्री की खरीदारी की आड़ में युवक मनमानी करते नजर आए।
शहर के हर चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी सभी को सबक सिखाते रहे। चिलबिला व महुली में बिना मास्क लगाकर घूम रहे लोगों को उठक बैठक कराई। कुछ लोगों को बाइक के साथ दौड़ भी लगवाई। जिसे लेकर हड़कंप मचा रहा।
शहर के अलावा सिटी, कटरामेदनीगंज, मोहनगंज व भुपियामऊ इलाके में बिना काम के बाइक लेकर घूम रहे लोगों को पुलिस ने पीटकर भगाया। मोहनगंज में पुलिस पर बाजार के लोगों ने फूलों की वर्षा भी की।