फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: युवक के हत्यारोपी मां-बेटे को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के दहिलामऊ पुरानी दीवानी निवासी मनोज कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने मां-बेटे को जेल भेजा है। रानीगंज के नरसिंहगढ़ के राजाराम सरोज से मनोज की मित्रता थी। आए दिन वह उसके घर आकर रहता था। 12 अप्रैल 2024 को भी मनोज नरसिंहगढ़ आया था। चूंकि उसका आपराधिक इतिहास था, इसलिए वह पुलिस से बचकर भी रहता था। उसी रात उसका कमरे में शव मिला। मां कमला देवी ने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रानीगंज पुलिस को तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच करती रही। रविवार को रानीगंज थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने नरसिंहगढ़ की रहने वाली राजकुमारी व उसके बेटे मनोज को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर लिया। बताते हैं कि मृतक का आरोपी महिला से करीबी संबंध थे। उससे पीछा छुड़ाने के लिए मां-बेटे ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें