फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नदी में कूदने जा रही युवती को पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
होने वाली जेठानी की बातों से नाराज युवती ने गंगा नदी में कूदकर जान देने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सकुशल बचा लिया। इसके बाद समझा बुझाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अलीगंज निवासी एक युवती की शादी कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के बरी गांव के एक युवक के साथ तय हुई है। सगाई भी हो चुकी है। सोमवार की दोपहर युवती अचानक नवाबगंज थाना क्षेत्र के लहेदरी गंगा पुल से कूदने जा रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही एसओ धीरेंद्र ठाकुर मौके पर पहुंचे और उसे किसी तरह नदी में कूदने से बचा लिया। पुलिसकर्मियों के पूछताछ करने पर युवती ने बताया कि उसकी सगाई हो चुकी है। उसकी जेठानी उसके सगे चाचा की बेटी है। जेठानी और उसके होने वाले पति से आए दिन विवाद होता है, जेठानी की बात अच्छी नहीं लगती। आरोप है कि जेठानी की बातों से परेशान होकर वह आत्महत्या करने जा रही थी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवती को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें