फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: समाधान दिवस पर नहीं पहुंचे डीएम और एसपी

Sat, 19 Aug 2023 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब डेढ़ बजे आईजी चंद्र प्रकाश ने तहसील पहुंचकर सुनीं लोगों की शिकायतें
विज्ञापन

कुंडा। तहसील समाधान दिवस पर शनिवार को डीएम और एसपी के आने की सूचना मिलते ही फरियादियों की भीड़ पसिरर में जमा होने लगी।सुबह से ही लोग अपनी अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम और एसपी का इंतजार करते रहे। लेकिन, उनके न आने से ज्यादातर लोग वापस लौट गए। करीब डेढ़ बजे आईजी चंद्र प्रकाश पहुंचे और लोगों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन




तहसील समाधान दिवस पर एसडीएम कुंडा बीके प्रसाद और सीओ कुंडा अजीत सिंह ने सुबह 11 बजे फरियादियों की शिकायत सुनना शुरू किया। उसके बाद बीएसए प्रतापगढ़ भी तहसील पहुंच गए। करीब डेढ़ बजे आईजी चंद्र प्रकाश ने फरियादियों की शिकायत सुन संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर जल्द समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कुंडा कोतवाली पहुंच कर निरीक्षण किया। समाधान दिवस पर कुल 177 शिकायतें आईं, इनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को जल्द समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें