फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पांच लोगों पर दर्ज किया हत्या के प्रयास सहित अन्य धराओं में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
साथी को घर छोड़ने गए भाजपा नेता की गाड़ी पर गांव के ही लोगों ने हमला कर दिया। जान सांसत में देख भाजपा नेता भाग निकले। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पीरानगर निवासी संदीप कुमार विश्वकर्मा उर्फ रामू भाजपा के नेता हैं। वह सोमवार की रात अपने साथी राम कुमार पटेल को कार से छोडने ऊगापुर गए थे। लौटते समय कुछ लोगों ने उनकी कार के आगे बांस-बल्ली फेंकनी शुरू कर दी। गाड़ी रोकते ही ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। यह देख संदीप कार उसे उतरकर भाग निकले।
वह पास के ही एक घर में जाकर छिप गए। इस दौरान हमलावर हवाई फायरिंग करते रहे। सूचना पर चार थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। भाजपा नेता की क्षतिग्रस्त कार पुलिस मनगढ़ चौकी ले गई। पीड़ित की तहरीर पर आशीष सिंह पुत्र अमर बहादुर निवासी रायगढ़ महेशगंज, विकास सिंह पुत्र बाबाराज निवासी ऊगापुर, कल्ल पुत्र अज्ञात, सोनू उपाध्याय पुत्र रामनरेश पीरानगर व सचिन निर्मल पुत्र राजेश निर्मल निवासी पीरानगर के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमला, बलवा, तोडफ़ोड़, दहशत फैलाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें