फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों को पुलिस ने किले में किया नजरबंद, फोर्स तैनात

Sat, 05 Jul 2025 05:09 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह को पुलिस ने शनिवार को उनके भदरी किले में नजरबंद कर दिया है। किले के बाहर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। यह कार्रवाई शेखपुर में मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए की है। 
विज्ञापन
1 of 5
राजा उदय प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर में मोहर्रम का त्यौहार सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों को 40 घंटे के लिए नजरबंद कर दिया है। कुंडा कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर संजय सिंह पुलिस बल के साथ राजा उदय प्रताप के भदरी किला पहुंचकर शनिवार की भोर पांच बजे से रविवार रात नौ बजे तक नजर बंद करने की नोटिस को चस्पा किया।

नोटिस चश्मा करने के दौरान राजा उदय प्रताप सिंह भदरी कोठी में मौजूद रहे। क्राइम इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि राजा उदय प्रताप सिंह के साथ ही बड़ूपुर निवासी भवानी विश्वकर्मा, शेखपुर निवासी उमाकांत, बढ़ईपुर निवासी आनंदपाल, मियां का पुरवा निवासी जमुना प्रसाद, सुभाष नगर निवासी सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता हनुमान प्रसाद पांडेय, रवि सिंह, लोहारन का पुरवा निवासी गया प्रजापति, हथिगवां थाना क्षेत्र के नौबस्ता निवासी जितेंद्र यादव, सरैया प्रवेशपुर निवासी केसरी नंदन, बेंती निवासी निर्भय सिंह, गोपालगंज शाहपुर निवासी जुगनू विश्वकर्मा, प्रयागराज के पन्नालाल रोड निवासी मोहनलाल को नजर बंद किया गया है। नजरबंद किए गए सभी के घरों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
राजाभैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह को किले में किया गया नजर बंद। - फोटो : संवाद।
बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी कुंडा स्थित भदरी किले पर पहुंचे। गेट पर नजरबंद का नोटिस चस्पा किया गया। राजा उदय प्रताप सिह को भी इसकी जानकारी दी गई। राजा उदय प्रताप सिंह ने चार जुलाई को अपने एक्स अकाउंट से मुस्लिमों के खिलाफ एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था - पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं है, ऊंचे लोग मुसलमानों को खुश करते हैं, निचले लोग उनका अनुसरण करते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
भदरी किले पर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : संवाद।
भदरी किले पर भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। मोहर्रम के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। 

4 of 5
राजाभैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह को भदरी किले में नजरबंद कर दिया गया है। - फोटो : संवाद।
एहतियात के तौर पर यह कार्रवाई की गई है। पहले कई बार मोहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल हो चुका है। इसके चलते यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुंडा के भदरी किले में राजा उदय प्रताप सिंह को नजरबंद किया गया है। - फोटो : संवाद।
कुंडा के भदरी किले में राजा उदय प्रताप सिंह को नजरबंद किया गया है। पूर्व में कई बार माहौल बिगड़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। नौ घंटे तक उदय प्रताप सिंह को किले के बाहर जाने की अनुमति नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें