फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों पर हमले के आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस

विज्ञापन
मदाफरपुर में पुलिस पर हमले के आरोपियों के घर बची महिलाएं पुरूष घर छोड़कर भागे। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मदाफरपुर/कोहड़ौर। सिपाहियों पर हमला करने के आरोपियों के घरों पर रविवार को पुलिस ने नोटिस चस्पा किया। उनकी गिरफ्तारी में लोगों से सहयोग मांगा। उधर, कोहड़ौर सीएचसी पहुंचकर इंस्पेक्टर ने जांच की। जिसमें सिपाहियों के नशे में न होने की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने दी।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाने में तैनात सिपाही रवि सिंह व राहुल गत दिनों मदाफरपुर बाजार में कुछ संदिग्ध लोगों को देखकर पूछताछ करने लगे। पुलिस की पूछताछ के चलते वह भागकर किसी मकान में छिप गए। उनकी तलाश करते हुए दोनों सिपाही पास स्थित रमेश तिवारी के घर में घुस गए। आरोप है कि छानबीन के दौरान सिपाहियों ने रमेश को पीट दिया। विरोध करने पर रमेश की पत्नी के साथ अभद्रता की। शोरशराबा सुनकर पहुंचे लोगों ने सिपाहियों को बंधक बनाकर पीटा। कोहड़ौर व कंधई पुलिस के पहुंचने पर उनकी जान बची। इस मामले में सिपाही रवि की तहरीर पर 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक आठ लोगों को जेल भेज चुकी है। सिपाही पर हमले के फरार आरोपी अजय सिंह, भुटुन्नी यादव, कैलाश तिवारी पुत्र सीताराम, नन्हके यादव, रामकृष्ण यादव, प्रदीप तिवारी, सुरेश तिवारी, अनिल यादव के घरों पर रविवार को पुलिस ने नोटिस चस्पा किया।
दस अज्ञात आरोपियों को भी पुलिस चिह्नित करने के प्रयास में जुटी है। दूसरी ओर, सिपाहियों की जांच के लिए एसपी की तरफ से गठित जांच समिति के सदस्य निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने रविवार को सीएचसी कोहड़ौर पहुंचकर छानबीन की। चिकित्सकों से सिपाहियों पर हमले के दौरान लगी चोटों और नशे में होने की जानकारी ली। मेडिकल अफसर ने सिपाहियों के नशे में न होने की रिपोर्ट दी। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि जल्द ही फरार चल रहे आरोपियों पर इनाम घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें