फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब और लहन नष्ट कराया

विज्ञापन
ालगंज के पूरे वंशी में आबकारी विभाग की छापेमारी में बरामद लहन पर सामान। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
छापेमारी में 156 लीटर अवैध शराब, 9 क्विंटल लहन बरामद
विज्ञापन

देशी शराब की शीशियों में भरकर बेचते थे महुए से बनी शराब
तीन गिरफ्तार आरोपियाें समेत चार अज्ञात पर केस दर्ज
लालगंज। आबकारी विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब व लहन बरामद हुई है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार आरोपी मौका पाकर भाग निकले। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। आरोपी देशी शराब की शीशियों में कच्ची शराब भरकर मंहगे दामों में बेचते थे।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक पीएन सिंह ने दलबल के साथ रविवार को लालगंज कोतवाली के पूरे वंशी औचक छापा मारा। यहां हुई छापेमारी के दौरान 68 लीटर अवैध देशी शराब व पांच कुंतल लहन बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान टीम ने देशराज गौतम व अशोक कुमार को गिरफ्तार किया। इसके पश्चात आबकारी टीम ने सलेम भदारी में छापेमारी कर छेदीलाल वर्मा को अवैध शराब के आरोप में धर दबोचा। आरोपी के घर से 56 लीटर अवैध शराब व दो कुंतल लहन तथा शराब बनाने के उपकरण भेजे गए। इसी क्रम में आबकारी निरीक्षक पीएन सिंह ने अझारा में छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध शराब व दो कुंतल लहन बरामद किया। कार्रवाई के दौरान चार आरोपी मौका पाकर भाग निकले। टीम ने लहन व शराब नष्ट करा दी। शराब बनाने वाले देशी शराब की शीशियाें में महुए से बनी कच्ची भरकर मंहगे दामों में बेंचते थे। पीएन सिंह की तहरीर पर तीन नामजद व चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम का मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मचा रहा। आबकारी निरीक्षक पीएन सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर शराब बनाने व बेचने वालों पर नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें