चेकिंग के दौरान हत्या के आरोपी को मांधाता कोतवाल सुभाष यादव की टीम से चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। शातिर बदमाश फुल्लू उर्फ सुहैल मुठभेड़ में घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर खोखा कारतूस बरामद हुआ।
चेकिंग के दौरान हत्या के आरोपी को मांधाता कोतवाल सुभाष यादव की टीम से चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। शातिर बदमाश फुल्लू उर्फ सुहैल मुठभेड़ में घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर खोखा कारतूस बरामद हुआ। वहीं दिलशाद के पास से एक 32 बोर की पिस्टल खोखा और जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक भी पुलिस ने बरामद किया है। मांधाता इलाके के हैसी बाजार में हुई हत्या का आरोपी है बदमाश फ़ुल्लू उर्फ सुहैल और दिलशाद और शिवरा गांव के निवासी हैं। मुठभेड़ में घायल हुए फुल्लू को इलाज के लिए डॉक्टरों द्वारा जिला मेडिकल कॉलेज से भेजा गया।