गजेहड़ा जंगल के पास फतनपुर इलाके की पीड़िता को अगवा कर गैंगरेप के मामले में पुलिस के पत्र को संज्ञान में लेकर पॉक्सो की विशेष अदालत के प्रभारी न्यायाधीश ने मुख्य आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड की मंजूरी दी है।
बीते शुक्रवार को फतनपुर इलाके के एक गांव की नाबालिग को रामापुर बाजार के पास से अगवा कर देल्हूपुर इलाके के गजेहड़ा जंगल में लाकर चार लोगों ने सामूहिक दुराचार किया था। मामले के विवेचक की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र प्रेषित कर मुख्य आरोपी संसारपुर गांव के शिवम की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी गई।
अदालत के अपर सत्र न्यायाधीश/प्रभारी न्यायाधीश पॉक्सो नीरज बरनवाल ने मुख्य आरोपी की पुलिस कस्टडी रिमांड की मंजूरी दी है। शनिवार की सुबह पुलिस मुख्य आरोपी को जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इस घटना के सभी आरोपी जेल में बंद हैं।