फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बंद करा दीं किराना समेत सभी दुकानें

विज्ञापन
police closed all the shops - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए चल रहे लॉकडाउन के बीच सोमवार से कुछ दुकानों के खोलने के समय को लेकर ऊहापोह की स्थिति रही। स्पष्ट जानकारी न होने पर पुलिस ने जबरन दुकानों को बंद करा दिया। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाई और बाइकों का चालान किया। शहर में 10 बाइकों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है। जिले में पिछले दिनों 6 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। हालांकि अब सभी की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जिसके चलते जनपद कोरोना मुक्त हो चुका है। हॉटस्पॉट इलाकों में आंशिक कर्फ्यू लगाया गया है, ताकि कोई न भीतर से बाहर आए और न कोई बाहरी अंदर जा सके। शासन ने सोमवार से किराना, सब्जी, दूध व फल के साथ कुछ दुकानों को खोलने की छूट दे रखी थी। दुकानों के खुलने के समय को लेकर पुलिस व प्रशासन के बीच ऊहापोह की स्थिति बनी रही। जिसके चलते 10 बजते ही पुलिस ने किराना समेत सभी दुकानों को जबरन बंद करा दिया। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस चौराहों पर मुस्तैद दिखी।
भुपियामऊ, भंगवाचुंगी, अंबेडकर चौराहा, चिलबिला समेत अन्य स्थानों पर वाहनों की सघन चेकिंग होती रही। बाइक पर दो सवारियां बैठाने पर पुलिस का डंडा चलता रहा। नगर कोतवाली पुलिस ने 62 वाहनों का चालान किया और 10 बाइकों को सीज कर दिया। एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद भी शहर में निकले। भंगवाचुंगी पर रुककर वाहनों की चेकिंग कराई। हिदायत दी कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। शहर के बैंकों की सुरक्षा का जायजा लेते हुए सीओ सिटी अभय पांडेय ने सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए प्रबंधकों से कहा। इस दौरान संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली जाती रही।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों के निर्देश के बाद भुपियामऊ पुलिस ने ही अकेले 30 बाइकों का चालान किया है। लॉकडाउन तोड़ने वाले बाइक व कार सवार लोगों की छानबीन की। भारी फोर्स के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे चौकी प्रभारी भुपियामऊ ने 30 बाइकों का चालान किया।
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन नियमों के साथ निषेधाज्ञा का कड़ाई से पालन कराना सभी दुकानदारों की जिम्मेदारी है। सामाजिक दूरी का पालन व मॉस्क पहनकर काम न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। ग्राहकों के थूकने व गंदगी फैलाने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही सैनिटाइजर व हाथ धुलने के लिए पानी की व्यवस्था करनी होगी।

police closed all the shops- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें