pratapgarh news : ग्राम पंचायत की बैठक से पहले गंगा जल से स्कूल शुद्ध करता ग्रामीण।
- फोटो : प्रतापगढ़
बाबा बेलखनाथ धाम विकासखंड के ओझला ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान द्वारा समिति के गठन के पहले प्राइमरी स्कूल में गंगाजल के छिड़काव का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले की शिकायत लेकर कंधई थाने पहुंचे पूर्व प्रधान को पुलिस ने डांटकर भगा दिया। प्रकरण को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। यदि मामले को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया तो बड़ा बवाल हो सकता है।
ओझला के पूर्व प्रधान काशीराम ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि निर्वाचित प्रधान दुर्गावती पक्ष के लोगों ने ग्राम पंचायत समिति के गठन के दिन 27 जून को स्कूल परिसर में गंगा जल का छिड़काव किया था। गांव के प्रधान समर्थक अशोक कुमार यादव ने दलित प्रधान होने के नाते गंगाजल का छिड़काव किया।