कोतवाली क्षेत्र के खजुरिया गयासपुर गांव निवासी छोटेलाल गौतम के घर हुई डकैती में शामिल भदरी गांव के बदमाश लालजी को पुलिस ने मंगलवार को बाबूगंज चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 1500 रुपये नकद बरामद हुआ है। जो कि लूटपाट के दौरान लालजी के हिस्से में आया था।
छोटेलाल के घर छह जुलाई की रात नकाबपोश बदमाशों ने डकैती डाली थी। नकदी, मोबाइल राशन, कपड़े समेत हजारों का सामान समेट लिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने छोटेलाल, उसके बेटे जितेंद्र, बेटी अनीता को डंडे और रॉड से मारकर घायल कर दिया था। छोटी बेटी सुनीता के पैर में गोली मार दी थी। छोटेलाल की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना मेें शामिल आरोपी शुभम दुबे निवासी बंतरी रैयापुर, चंद्रिका प्रसाद शुक्ला निवासी तिलौरी मोड़ कुंडा, नीलम पांडेय निवासी जमलामऊ को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। संवाद