फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर के खिलाफ की नारेबाजी, जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सदर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में एडीएम सदर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने आदेश होने के बाद पैसे लेकर फाइलें वादकारियों को देने का आरोप लगाया। एसोसिएशन कार्यालय पर अधिवक्ताओं की बैठक हुई।
विज्ञापन

एसोसिएशन अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा राजस्व नियमावली के अनुरूप कार्य न करके चहेते लोगों की आख्या पर आदेश पारित किया जा रहा है। जिसका अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर लगातार विरोध कर रहे हैं। इस संबंध एसोसिएशन अध्यक्ष एडीएम सदर उदयभान सिंह को ज्ञापन देने पहुंचे तो एसडीएम सदर ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। अधिवक्ताओं ने एसडीएम के स्थानांतरण होने तक क्रमिक धरना देने का निर्णय लिया। इस दौरान श्याम नारायण पांडेय, राम गोलाल सरोज,जावेद अख्तर, अभिनव मिश्रा, अभिषेक सिंह, अभय कुमार ओझा, विशाल मिश्रा समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें