फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने दबोचा

Sun, 29 Apr 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने दबोच लिया। उसने पिता का मोबाइल प्रयोग किया था। जिसके चलते पुलिस ने पालिका कर्मचारी पिता को भी हिरासत में ले लिया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ सिविल लाइन चौकी प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच साइबर सेल को सौंपा गया था। क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम ने पल्टन बाजार निवासी अंकुर मौर्य को शनिवार की शाम घर से उठा लिया।

कोतवाली में उससे पूछताछ होती रही। बताया जाता है कि नगर पालिका कर्मी विजय मौर्य घर आया तो उसे बेटे को पुलिस के उठा ले जाने की जानकारी हुई। वह मामले की जानकारी के लिए नगर कोतवाली पहुंच गया। आरोप है कि शहर कोतवाल ने उसे भी रोक लिया और उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


सीएम पर अभद्र टिप्पणी को लेकर अंकुर से पूछताछ भी हुई। नगर पालिका कर्मचारी विजय की मानें तो उसे ऐसे किसी भी टिप्पणी की जानकारी नहीं है। यह कैसे हुआ। वह कुछ समझ नहीं पा रहा। नगर कोतवाल ने बताया कि नगर पालिका कर्मी विजय मौर्य के मोबाइल से बेटे ने फेसबुक पर की गई पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी की थी। अन्य लोगों को भी चिन्हित कर लिया गया है। उन लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें