कुंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार 25 हजार का ईनामी बदमाश दिनेश यादव।
काफी समय से फरार चल रहे गैंगस्टर में वांछित 25 हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर प्रतापगढ़ व प्रयागराज में कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं।
कुंडा इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गुदरु का पुरवा शृंग्वेरपुर निवासी दिनेश कुमार यादव गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। उस पर पुलिस अधीक्षक की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।
बृहस्पतिवार को आरक्षी उमा शंकर भारती को इनामी बदमाश की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने मझीलगांव स्थित तिरंगा ढाबा के पास घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया।