साइकिल से बाजार जा रही छात्राओं से बाइक सवार युवकों के अश्लील हरकत करने और वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को दबोचकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
नहर के किनारे दो छात्राएं बृहस्पतिवार की शाम साइकिल से सुल्तानपुर बाजार जा रही थीं। पीछे से बाइक से आए दो युवकों ने अश्लील हरकत करने के साथ ही वीडियो भी बना लिया। युवकों की हरकत से छात्राएं रोने बिलखने लगीं, किसी ने बाजार में बैठे पुलिसकर्मियों को सूचना दी, तो पुलिस ने युवकों का पीछा करके दबोच लिया।
पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले आई। छात्राओं के तहरीर नहीं देने पर पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। एसओ प्रभात कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित छात्राओं ने लिखित शिकायत नहीं की। शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।