दहेज हत्या के आरोपी पति साहिल चौरसिया को पुलिस ने बुधवार को उसके घर भोजपुर बरीबोझ के पास से गिरफ्तार किया है। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरे गोसाई निवासी सभाजीत चौरसिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बेटी प्रियंका की शादी 2023 में साहिल के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि 20 जुलाई को विवाहिता ने पिता को फोन पर जान को खतरा होने की जानकारी दी।
21 जुलाई को विवाहिता ससुराल में मृत मिली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बुधवार को आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया है। सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।