फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेटी का कत्ल करने वाले पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत ढकवा के इब्राहिमपुर में मासूम बेटी की हत्या करने वाले आरोपी पिता शेखर निर्मल को पुलिस ने शुक्रवार की रात ढकवा- महरौरा लिंक मार्ग से गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई की एक कंपनी में काम करता था। मुंबई के मलाड की रहने वाली राधिका नायडू से उसने प्रेम विवाह किया। बेटी काशवी का जन्म होते ही उनके बीच तल्खी बढ़ने लगी। राधिका ने अपने पति के विरुद्ध तलाक का मुकदमा न्यायालय में दाखिल कर दिया था। जिसके बाद शेखर ने संपत्तियां बेचना शुरू कर दिया।
पत्नी से तलाक होने की संभावना को देख वह कुछ दिन पहले दर्शन के बहाने घर चला आया। बेटी को अपने से दूर जाता देख निर्मल शेखर ने नए मकान में पंखे का तार काटकर करंट लगाकर बेटी काशवी की हत्या कर दी। पट्टी सीओ मनोज रघुवंशी ने बताया कि बेटी की हत्या करने के आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने बेटी छिन जाने के खौफ से वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें