फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कत्ल में प्रयुक्त चाकू बरामद

Thu, 27 Nov 2025 04:55 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन
मंजू शर्मा। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी। थाना कोतवाली नगर पुलिस व स्वाट टीम ने संतोष विश्वकर्मा निवासी स्टेशन रोड सहोदरपुर थाना नगर कोतवाली को नगर के स्टेशन परिसर के ओवर पास के निकट से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


आरोपी की शादी शादी वर्ष 2005 में हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही संतोष कुमार आए दिन मारपीट, प्रताड़ना एवं जान से मारने की धमकी देता था। जिसकी शिकायत विवाहिता समय-समय पर परिजनो को देती थी। 26 नवंबर को सुबह बच्चों के स्कूल चले जाने के बाद संतोष कुमार ने चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट/फॉरेंसिक टीम द्वारा वैज्ञानिक पद्धति से आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें