फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस की नई पहल, आवारा पशुओं की सींघ में लगाएगें रेडियम

विज्ञापन
राजापाल चौराहे के समीप सड़क पर बैठे आवारा पशुओं में लगाया गया रेडियम स्टीकर। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जिले में आवारा पशुओं की टक्कर से होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने नई पहल की है। अब आवारा पशुओं की सींग में रेडियम लगाया जाएगा। यह रेडियम वाहनों की रोशनी पड़ते ही चमक उठेगा। इससे वाहन चालक सतर्क हो जाएंगे और हादसों पर विराम लगेगा।
विज्ञापन

जिले में आठ माह में सड़क हादसों में 17 मौतें हुई हैं, जबकि 237 लोग घायल हुए हैं। इसमें अधिकांश बाइक सवार शामिल हैं। शहर से गांव तक आवारा पशुओं की भरमार है। कागज पर इनकी धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है।
शासन ने हादसे पर काबू पाने के लिए नई पहल शुरू की है। शासन के आदेश पर नगर पालिका और यातायात पुलिस रात में अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़ रहे हैं। इसके बाद उनकी सींग में रेडियम लगा रहे हैँ।
विज्ञापन

प्रयास किया जा रहा है कि आवारा पशुओं को गोशाला भेजवाया जाए। जो पटरी पर भटकते दिखाई पड़ रहे हैं, उनसे हो रहे हादसों पर काबू पाने के लिए सींग में रेडियम लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

संतोष यादव, यातायात प्रभारी।

कचहरी के बगल बावारा पशु की सींग में रेडियम स्टीकर लगाते सिपाही।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें