फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेभर में चला पौधरोपण अभियान, रोपे गए 32 लाख 22 हजार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाली अभियान के तहत रविवार को जिलेभर में पौधरोपण अभियान चला। सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों एवं कालेजों, वन विभाग, बिजली विभाग, डाक विभाग सहित जिले के सभी विभागों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने पौधेरापण किया। वक्ताओं ने पौधरोपण की उपयोगिता बताई। डीएफओ के अनुसार जिले में 32 लाख 22 हजार निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पौधरोपण हुआ है।
विज्ञापन

कुंडा के मवई गांव में मंडलायुक्त प्रयागराज आर रमेश कुमार ने सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा व डीएफओ बीआर अहिरवार साथ पौधरोपण की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त आर रमेश ने कहा कि प्रदेश में 25 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है।
इसके सापेक्ष जिले में 32 लाख 22 हजार का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने कहा कि जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। पृथ्वी पर पर्यावरण को जीवंत बनाए रखने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। सीडीओ अमितपाल शर्मा ने कहा कि वृक्ष धरती के आभूषण हैं। पर्यावरण संतुलन में सहायक हैं। हम सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। ग्राम पंचायत, सामुदायिक नहर, स्कूल, रोड, निजी काश्तकारों की भूमि आदि स्थलों को चिह्नित कर मनरेगा के तहत पौधरोपण किया जा रहा है। इसके बाद मंडलायुक्त ने सहाबपुर में नवनिर्मित पंचायत भवन का जायजा लिया। इस अवसरपर एसडीएम कुंडा जलराजन चौधरी, तहसलदार रामजनम यादव, सीओ राधेश्याम, ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वृक्ष धरा के आभूषण हैं: धीरज ओझा
रविवार को हरियाली अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं ट्रामा सेंटर रानीगंज में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरती के आभूषण हैं। यह पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं। सभी को पौधरोपण करना चाहिए। ताकि पर्यावरण प्रदूषण को दूर भगाया जा सके। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने पोधरोपण के वृहद अभियान की शुरुआत की है। प्रदेश में 25 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। ताकि हरित प्रदेश बनाया जा सके। विधायक धीरज ओझा ने पौधों को संरक्षित कर अभियान को सार्थक बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अजय ओझा, नीरज ओझा, शिवम ओझा, मीडिया प्रभारी ललित तिवारी, बद्री गुप्ता आदि मौजूद रहे।
पौधरोपण को लेकर सभी हो संकल्पित: ओम प्रकाश
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने अपने पैतृक गांव बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लाक के गहरी चक में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल किए गए है। उसी दिशा में वृहद वृक्षारोपण का भी लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सभी को पौधरोपण के लिए संकल्पित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें