फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नाला निर्माण में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत सिटी के मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। नगर पंचायत में पेयजल आपूर्ति के लिए बनी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते शुक्रवार से नागरिकों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि सबमर्सिबल व टैंकर से नागरिकों को पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी में मुख्यालय को जोड़ने वाले मार्ग पर नाली चोक होने के बाद जल जमाव की समस्या रहती थी। इससे निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत द्वारा नाला निर्माण शुरू कराया गया है। शुक्रवार को शिव मंदिर से काॅलेज गेट तक नाला निर्माण के दौरान पेयजल आपूर्ति की पाइप टूट गई। इस कारण सिटी कस्बे में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। नगर पंचायत के लोग अपने निजी सबमर्सिबल व हैंडपंप पर पानी के लिए भीड़ सुबह शाम दिखी। वहीं शनिवार को नगर पंचायत द्वारा टैंकर से पानी की सप्लाई की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद जकी ने बताया कि रविवार से जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी।

वाहनों का रूट किया गया डायवर्ट
सिटी से मुख्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण चल रहा है। इस कारण चार पहिया एवं भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। सुखपालनगर तिराहे पर चौकी प्रभारी सिटी राहुल की निगरानी में सुखपालनगर तिराहे व काॅलेज मोड़ पर पुलिस मुस्तैद है। बैरियर लगाकर पुलिस ने चार पहिया एवं भारी वाहनों के प्रवेश न करने का निर्देश दिया है। रोडवेज बसों, ट्रक, चार पहिया वाहनों व अन्य भारी वाहनों का रूट कॉलेज मोड़ व सुखपालनगर से डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें