फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हाईवे पर नीलगाय से टकराई पिकअप, चालक की मौत

Sat, 28 Oct 2023 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर शुक्रवार की देर रात सुलतानपुर मेले में जा रही पिकअप नीलगाय से टकराकर पलट गई। जिससे चालक सुरेंद्र पटेल की मौत हो गई। वाहन पर सवार दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मीरापुर निवासी सुरेंद्र पटेल के परिवार के लोग साउंड, डीजे का काम करते हैं। सुलतानपुर में शनिवार को आयोजित मेले में शामिल होने के लिए बुधवार की रात सुरेंद्र परिवार के सूरज पटेल (30), पंकज पटेल (23) व तीन अन्य लोगों के साथ साउंड, जनरेटर, डीजे लेकर सुलतानपुर जा रहा था। हाईवे पर डगैंता गांव के करीब अचानक नीलगाय सामने आ गई। जिससे पिकअप टकराकर पलट गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। हादसे के बाद पीछे आ रहे वाहन भी रुक गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टरों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पंकज व सूरज को उपचार के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से सामान कब्जे में ले लिया। खबर मिलने पर रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचे।

वाहन की टक्कर से युवक घायल
रखहा। कंधई थाना क्षेत्र के बिजहरा निवासी साहिल विश्वकर्मा शनिवार की सुबह सात बजे के करीब रखहा बाजार गया था। वापस लौटते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे साहिल घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें