प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के पहले दिन का प्रश्नपत्र सरल आने से अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। कुल 21 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 13,390 अभ्यर्थी शामिल हुए।
रविवार की सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटी रही। बायोमीट्रिक हाजिरी के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजा गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक हुई। पंजीकृत 8,712 के सापेक्ष 6383 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक हुई। पंजीकृत 8,712 के सापेक्ष 7007 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। एसपी दीपक भूकर ने आयोग के सदस्य के साथ जीजीआईसी, तिलक इंटर कॉलेज सहित दूसरे परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा, सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा, नगर कोतवाल सुभाष यादव ने रोडवेज बस स्टैंड और मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि दो पालियों की परीक्षाएं सकुशल संपन्न हुई। 30 अक्तूबर और एक नवंबर को भी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इनसेट-
0 प्रश्नपत्र में सामान्य अध्ययन के प्रश्न काफी सरल थे। दूसरे सवाल भी बहुत कठिन नहीं लगे
कनकलता, कौशाम्बी
0 पिछले साल की अपेक्षा इस बार प्रश्नपत्र काफी सरल आया था। गणित के सवाल काफी सरल थे।
शिखा सिंह, सुल्तानपुर
0 पिछले साल के प्रश्नपत्रों से काफी सवाल आए थे। इससे प्रश्नपत्र को हल करने में आसानी हुई।
रितुल यादव, प्रयागराज
0 रीजनिंग और गणित के सवाल काफी सरल थे। सबसे ज्यादा समय इन्हीं प्रश्नों को हल करने में लगता है।
प्रियंका तिवारी, प्रयागराज
पीईटी परीक्षा जीजीआईसी में अभ्यर्थियों की गेट पर जांच करती पुलिस। संवाद
पीईटी परीक्षा जीजीआईसी में अभ्यर्थियों की गेट पर जांच करती पुलिस। संवाद
पीईटी परीक्षा जीजीआईसी में अभ्यर्थियों की गेट पर जांच करती पुलिस। संवाद
पीईटी परीक्षा जीजीआईसी में अभ्यर्थियों की गेट पर जांच करती पुलिस। संवाद