नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षेां में जमकर मारपीट शुरू हो गई। जमकर चले लाठी डंडों के बीच एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बाद में आसपास के लोगों ने किसी तरह से समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। सभी घायलों को बाघराय सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से चार लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
बाघराय थाना क्षेत्र के गलगली गांव में सोभनाथ शर्मा और पप्पू यादव के बीच नाली का विवाद काफी दिन से चल रहा है। शनिवार सुबह इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत होनी थी। पंचायत के दौरान एक पक्ष दूसरे पर हमलावर हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। इसमें एक दर्जन लोग लहूलुहान हो गए। बाद में लोगों ने एक दूसरे को समझाकर मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची बाघराय पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से सीएससी बाघराय में भर्ती कराया। इसमें एक पक्ष से रतनपाल, राजपति और साहिल व दूसरे पक्ष से प्रमिला गंभीर रूप से घायल होने के कारण जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिगय गया। उधर दूसरे पक्ष से रामपति पत्नी रामबाबू, द्रोपदी देवी पत्नी रामदेव, आशीष पुत्र रामसुंदर, साहिल पुत्र रामगोपाल, रतनपाल पुत्र रामचंद्र, साधना देवी पुत्री रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हुए तो प्रथम पक्ष से शोभनाथ शर्मा पुत्र मेवालाल, मीरा देवी पत्नी सोमनाथ, सुबालाल पुत्र मेवालाल, वीरेंद्र पुत्र सोमनाथ, नंदू पुत्र शोभनाथ, प्रमिला पुत्री मेवालाल घायल हुए हैं।