फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली मोहल्लों संग दुकानों में लगा सट्टा

Mon, 17 Jun 2019 12:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
विज्ञापन
 विश्व कप में भारत-पाक मैच को लेकर गली मोहल्लों के साथ ही दुकानों पर भी सट्टा लगा। खिलाडिय़ों के रन बनाने व विकेट लेने पर भी लोगों ने दांव लगाया। सटोरियों के सट्टा लगाने की जानकारी के बाद भी पुलिस उन तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन


भारत-पाक के बीच क्रिकेट मैच को लेकर सट्टा बाजार का भी माहौल गरमाया रहा। मैच शुरू होने से पहले ही सटोरिए स्टेशन रोड, श्याम बिहारी गली, बाबागंज, चिलबिला, महुली, मीराभवन, सिप्तैन रोड,  जेल रोड अचलपुर, चौक घंटाघर, फलमंडी इलाके में सक्रिय रहे। भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी के रन बनाने पर सटोरियों ने दांव लगाया।

गेंदबाजी करने वाले पाकिस्तान के खिलाड़ी आमिर पर भी विकेट लेने का दांव लगाया गया। भारत-पाक के बीच होने वाले क्रिकेट मैच की हर गेंद पर सटोरियों की निगाह लगी थी। रोहित शर्मा के दोहरा शतक मारने को भी लेकर दांव लगाया था।
विज्ञापन


फिलहाल पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के खिलाडिय़ों पर दांव लगाने वाले सट्टेबाजों को केवल रोहित ने निराश नहीं किया। इसके अलावा अन्य खिलाडिय़ों ने निराश किया। इस बात को लेकर भी चर्चा होती रही। सट्टे की जानकारी पुलिस को भी थी, लेकिन वह ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने में नाकाम रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें