फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बिजली कटौती से लोग बेहाल, पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवडलोड और लाइनों में फाल्ट के कारण ग्रामीण अंचल के उपभोक्ताओं का दिन के साथ ही रात का चैन सुकून छिन गया है। छह घंटे बिजली कटौती का रोस्टर शासन ने जारी किया है लेकिन गांवों में छह से आठ घंटे तक आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 64 विद्युत उपकेंद्रों से आपूर्ति की जाती है। एक जुलाई में रोस्टर बदलते ही विद्युत उपकेंद्रों से मनमाने ढंग से कटौती की जा रही है। रानीगंज अजगरा उपकेंद्र से जुड़े अजगरा, शुकुल का पुरवा, अमरौना, मोहनगंज, बढ़नी, पूरे श्रीकांत, सराय आना देव समेत 50 से अधिक गांवों में लो वोल्टेज और छह घंटे हो रही आपूर्ति से उपभोक्ता रातभर सो नहीं पा रहे। दिन में घंटों कटौती के बाद हो रही आपूर्ति लो वोल्टेज के चलते पेयजल की समस्या से लोग जूझ रहे हैं।
लालगंज उपकेंद्र, पहाड़पुर उपकेंद्र से जुड़े 70 से अधिक गांवों में आपूर्ति महज आठ घंटे तक हो रही है। घुइसरनाथ उपकेंद्र से जुड़े 25 से अधिक गांवों में लो वोल्टेज के कारण लोग परेशान हैं। कमोवेश सभी उपकेंद्रों में ओवर लोड और फाल्ट आपूर्ति बाधित कर रही है। शहर में भी बार-बार गुल हो रही बिजली गर्मी में लोगों की दिक्कत बढ़ा रही है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सत्यपाल ने बताया ओवरलोड और लाइनों में फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित हो रही है। अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें