फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शीतलहर से कांपे लोग, गलन-कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतलहर ने जिले के लोगों की कंपकंपाहट बढ़ा दी है। रविवार को दिनभर सूर्य देव की किरणें जमीन तक नहीं पहुंचीं। पछुआ हवाओं के चलने से गलनभरी ठंड से लोग परेशान रहे। बाहर निकले लोगों ने खुद को गर्म कपड़ों से ढंककर बचाव किया। सड़कों के किनारे जले अलाव के आसपास राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जमा रही। छुट्टी होने के कारण दोपहर तक शहर की सड़कों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

अधिकांश लोग घरों में कैद रहे। ठंड से बचने के लिए घरों में लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सहारा लिया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक शीतलहर व घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से बचाव की अपील की गई है।
सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पछुआ हवाओं के कारण शीतलहर का प्रकोप जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्द हवा के कारण दर्ज तापमान से अधिक ठंड का एहसास हुआ। पहाड़ों पर हिमपात के कारण गलन भरी ठंड का असर जिले में जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें