फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे से बिजली-पानी को तरस रहे रानीगंज बाजार के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंकने से रानीगंज बाजारवासी 36 घंटे से बिजली-पानी को तरस रहे हैं। उमस भरी गर्मी में बिजली न होने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सूचना के बाद भी विद्युत विभाग के अफसर अनजान बने हैं। इसे लेकर बाजारवासियों में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन

रानीगंज बाजार में संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे पूरे बाजार में विद्युत आपूर्ति की जाती है। मंगलवार को सुबह एकाएक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे पूरे बाजार की बिजली गुल हो गई।
बाजारवासियों ने तत्काल इसकी सूचना उपकेंद्र पर दी, मगर कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। इधर बिजली की आपूर्ति ठप होने से लोग बेहाल हो उठे। दूसरे दिन बुधवार को भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। दिनभर लोग उमसभरी गर्मी में बेहाल रहे। पंखे व कूलर शोपीस बने रहे। इनवर्टर भी जवाब दे गया। बाजारवासियों ने कई बार उपकेंद्र के अधिकारियों का फोन घनघनाया, मगर किसी ने जवाब नहीं दिया। इसे लेकर लोगों में ग्रहरा आक्रोश है।
विज्ञापन

स्वामी करपात्री जी ने काशी में की थी धर्मसंघ की स्थापना: ओमप्रकाश
धर्म सम्राट स्वामी करपात्रीजी का जन्मदिवस जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। सोशल डिस्टेंसिंग के बीच जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।
शहर के शिवजीपुरम स्थित रामानुज आश्रम में धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडेय के संयोजकत्व में धर्म सम्राट स्वामी करपात्रीजी का जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि वह विलक्षण प्रतिभा के धनी थी। उनकी स्मरणशक्ति बहुत ही प्रखर थी। धार्मिक ग्रंथों का तार्किक ज्ञान था। उन्होंने काशी में धर्म संघ की स्थापना की। उनका जीवन तपस्वी की तरह था। उन्होंने बताया कि वह उतना ही भोजन ग्रहण करते थे, जितना उनके हाथ में आता था। इसलिए उनका नाम करपात्री पड़ा। उन्होंने बताया कि करपात्री ने ही धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, मनुष्य का कल्याण हो, गो हत्या बंद हो का नारा दिया। इधर ब्रम्हदेव जागरण मंच द्वारा करपात्रीजी जयंती बनाई गई। विवेक नगर स्थित कार्यालय पर वक्ताओं ने उन्हें हिंदू धर्म प्रवर्तक व राष्ट्रभक्त बताया। इस अवसर पर श्रीनारायण शुक्ल, पं. नारायण प्रसाद पांडेय, प्रकाश दुबे, आलोक मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा, विनय कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
गाजियाबाद में पत्रकार की हत्या पर जताया आक्रोश
गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की गोली मारकर हत्या की घटना की प्रतापगढ़ प्रेस क्लब ने निंदा की है। स्व. पत्रकार विक्रम जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पदाधिकारियों ने सरकार से पत्रकार के परिजनों को एक करोड़ की सहायता राशि व परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग की। इस अवसर पर संरक्षक दिनेश सिंह, अध्यक्ष जान मोहम्मद, हरीश सैनी, राजीव पांडेय, महामंत्री मनीष ओझा, नीरज श्रीवास्तव, रवि प्रकाश सिंह, सौरभ शर्मा, आशुतोष खरे आदि मौजूद रहे।
फसल बीमा नहीं चाहते तो 24 जुलाई तक करें आवेदन
प्रतापगढ़। जिला कृषि अधिकारी डा. अश्वनी सिंह ने बताया कि केसीसी धारक अगर फसल बीमा के इच्छुक नहीं हैं तो वह 24 जुलाई के भीतर संबंधित बैंक मैनेजर मिलकर बीमा न कराने के लिए प्रार्थना पत्र दें। ऐसा करने पर उनके एकाउंट से प्रीमियम की रकम नहीं कटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें