फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक संशोधन कानून के बारे में लोगो को किया जागरूक

विज्ञापन
हीरागंज में सीएए पर लोगों को समझाते भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कई गांवों में लोगों को नागरिकता कानून के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें पोस्टर भी बांटे गए।
विज्ञापन

नागरिक संशोधन कानून के बारे में फैली अफवाहों के बारे में भाजपा के काशी प्रांत के किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह पप्पन ने लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कई गांवों में घूमकर लोगों को कानून के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि इस कानून से देश के किसी भी नागरिक को कोई नुकसान नहीं है।
यह देश के बाहर के लोगों के लिए बनाया गया है। उन्होंने बुधवार और गुरुवार को क्षेत्र के हीरागंज बाज़ार, नया पुरवा आदि जगहों पर पहुंचकर लोगों को इसकी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने लोगों को इससे संबंधित बुकलेट भी सौंपी।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग इस अफवाह को फैला रहे हैं वो अराजक तत्व हैं। इस दौरान राकेश सिंह, राम मनोहर मौर्य, आयुष त्रिपाठी दीपक, पिंटू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें