फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के हत्यारों को दी जाए फांसी की सजा 

Sun, 09 Jun 2019 12:16 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन

परशुराम सेना ने अलीगढ़ में मासूम की दरिंदगी के बाद हत्या की घटना की घोर निंदा की। शनिवार की शाम कै ंडल मार्च निकालकर मासूम की मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान हत्यारों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की। शहर के अंबेडकर चौराहे पर जुटे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में घटना को लेकर आक्रोश जताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम सेना प्रदीप शुक्ल ने कहा कि अलीगढ़ के टप्पल में हुई इस घटना ने मानवता को शर्मशार कर दिया है। ढाई साल की मासूम की हत्या व दरिंदगी की घटना को कारित करने वाले हत्यारों को फांसी मिलनी चाहिए। इस दौरान गिरीश पांडेय, सौरभ मिश्रा, गौरव मिश्रा, रत्नेश शुक्ला, सुभाष चंद्र सिंह, सूरज मिश्रा, राजेश शर्मा, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें