फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बिजली कटौती से लोग बेहाल, घंटों बाधित रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस और गर्मी के बीच हो रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को रुला दिया है। बिजली की आंख मिचौली लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। बिजली की खपत बढ़ने के साथ ही एसी, कूलर, पंखे व फ्रिज के चलने से बिजली के तार गर्म हो रहे हैं। जिससे शॉर्ट सर्किट हो रहा है।
विज्ञापन

लाइनों में फाल्ट होने से शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रहा है। शहर में दो से तीन घंटे तो ग्रामीण अंचल में आठ घंटे तक बिजली कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
शहर के रूपापुर में सोमवार को पूरे ईश्वरनाथ क्षेत्र में सुबह से शाम तक करीब 12 बार बिजली गुल हुई। हर आधे घंटे बाद बिजली पांच से 10 मिनट के लिए कटने से दोपहर में लोगों को गर्मी से परेशानी हुई। वहीं दहिलामऊ उपकेंद्र से जुड़े कचहरी व मेडिकल कॉलेज रोड पर करीब एक से डेढ़ घंटे बिजली गुल रही। बाबागंज व कादीपुर उपकेंद्र पर भी कमोवेश यही हालत रहे। ट्रिपिंग के चलते दिन में बिजली की बार-बार आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन

लालगंज विद्युत वितरण खंड के रानीगंज अजगरा विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार सुबह फीडर ब्लास्ट होने से सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपकेंद्र के बढ़नी, मोहनगंज, बहुचरा, देवली समेत पांच फीडर से जुड़े 105 गांवों में हजारों उपभोक्ता आठ घंटे तक बिजली गुल रहने से हैरान परेशान रहे।
गर्मी ने उपभोक्ताओं की दिक्कतों को और बढ़ा दिया। जेई अखिलेश कुमार ने बताया कि आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है। इसके साथ ही भुपियामऊ ग्रामीण से जुड़े सिटी प्रतापगढ़, टेऊंगा में भी मंगलवार रात नौ बजे बिजली की आवाजाही जारी रही। इसी तरह ग्रामीण अंचल के अधिकांश उपकेंद्रों पर रोस्टर के मुताबिक उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही है।
जीना हुआ मुहाल, कभी भी गुल हो जाती है बिजली
रानीगंज अजगरा के बढ़नी निवासी अजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को आठ घंटे तक आपूर्ति बाधित होने से पेयजल की समस्या हुई। आटा चक्की भी बंद रही। लोग आटा ले जाने के लिए बार-बार चक्कर लगाते रहे। महराजगंज के रमाकांत मिश्रा ने बताया कि हर दिन आठ से 10 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। दिन के साथ रात में बिजली कटौती होने से नींद में खलल पड़ रहा है।

14 घंटे से ज्यादा गायब बिजली, नौतपा में तप रहे लोग
मंगरौरा। पूरेदेवजानी में सोमवार की रात करीब एक बजे बिजली कट गई। मंगलवार पूरा दिन नहीं आई। लोग नौतपा की गर्मी में परेशान हो उठे। उपकेंद्र पूरेदेवजानी से दर्जनों गांव में बिजली आपूर्ति की जाती है। सोमवार की रात में करीब एक बजे फ्यूज उड़ने की वजह से अचानक बिजली कट गई। मंगलवार दिन में बिजली के खंभे गाड़ने का काम किया जाने लगा। जिसकी वजह से मंगलवार दिन भर बिजली नहीं आई। मोटर न चलने से लोगों को पानी की दिक्कत का भी सामना करना पड़ा। 14 घंटे से ज्यादा बिजली न आने से लोगों के इनवर्टर भी काम करना बंद कर दिए। जिससे पंखे शोपीस बनकर रह गए। आए दिन बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश है।
गर्मी बढ़ने के साथ ही तारों में फाल्ट की समस्या बढ़ रही है। जिस कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश सभी उपकेंद्र के कर्मचारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

राम आसरे प्रसाद चौरसिया, एक्सईएन, प्रतापगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें