फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कड़ी धूप और गर्मी से लोग बेहाल, पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी धूप और भीषण गर्मी के कारण सोमवार को लोग बेहाल रहे। सुबह से ही चिलचिलाती धूप होने के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। ग्यारह बजे ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। घर से बाहर निकले लोग इधर-उधर छाया की तलाश करते रहे।
विज्ञापन



सोमवार को सुबह से ही धूप के तेवर तल्ख हो गए। कुछ ही देर में सड़कें तपने लगीं। अवकाश होने से ज्यादातर लोग घरों में कैद रहे। घर में पंखे और कूलर भी गर्म हवा देने लगे। राहगीर भी तेज धूप और लू से बचने के लिए मुंह ढककर निकले। हालांकि हवा की चाल धीमी होने से कुछ राहत मिली। सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.5 और अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अभी इस सप्ताह में गर्मी और बढ़ने की संभावना है।
लू-प्रकोप (हीट-वेव) से बचाव के लिए बरतें सावधानी
एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा ने हीट-वेव से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि कड़ी धूप में अनावश्यक बाहर न निकले, खासकर दोपहर 12 से तीन बजे तक के मध्य विशेष सावधानी बरतें। हल्के रंग के ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहने, धूप में निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें, कपड़े, टोपी या छाता का उपयोग करें। पर्याप्त और नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। यात्रा के दौरान अपने साथ पीने का पानी अनिवार्य रूप से रखें। नारियल का पानी, लस्सी, चावल का पानी, नींबू का पानी, छाछ, आम का पना और घरेलू पेय पदार्थों को प्रयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें